21 December 2024

उस मिटटी में होंगे लीन, यहाँ से उठे कदम जन-आवाज बन कर जीवन भर गूंजते रहे

 -अंतिम संस्कार हेतु खेतों में बनाया जा रहा तीन फुट ऊँचा चबूतरा

-उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित विभिन राजनेता शामिल


इकबाल सिंह शांत

डबवाली: दशकों तक हरियाणवी राजनीति में क्षितिज के तारे की भांति चमकते रहे पूर्व मुख्य मंत्री ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार तेजाखेडा फार्म हाउस में उन खेतों में होगा, यहाँ की मिटटी से उठे उनके कदम प्रदेश के लाखों-करोड़ों लोगों की आवाज बन कर देश की सामाजिक व सियासी फिजा में गूंजते रहे। आज 21 दिसंबर को बाद दोपहर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जायेगा। जिसके मद्देनजर परिवार के खेतो में बोई हुई गेंहू फसल पर हल चला कर भूमि को समतल किया जा रहा है। 


खेत में स्वर्गीय चौटाला के अंतिम संस्कार के लिए 50 फुट गुना 60 फुट का एक तीन फुट ऊँचा चबूतरा बनाया गया है। माना जा रहा की अंतिम संस्कार स्थल को बाद में यादगारी स्मारक/स्थल के तौर पर विकसित किया जायेगा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम की तैयारियों के लिए डबवाली के विधायक आदित्य देवी लाल व चौटाला परिवार के सदस्य व वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी व अन्य पार्टी कार्यकर्ता जुटे हुएं हैं। गाँव चौटाला में उनके पार्थिव शरीर को दर्शनों हेतु रखे जाने के मद्देनजर वहां भी सुरक्षा व अन्य प्रबंध किये जा रहे हैं। 



सरकारी सम्मान के अंतर्गत अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा चौटाला परिवार व इनेलो नेतृत्व के सहयोग से जरूरी कार्य युद्ध स्तर पर सम्पन्न किये जा रहे हैं। जिसके लिए पुलिस व विभिन्न सिविल विभागों की सरकारी स्तर पर ड्यूटीयां लगाई हैं।


सूत्रों के मुताबिक इस गमगीन अवसर पर किसानों के नेता का रुतबा रखते ‘बड़े’ चौटाला को अंतिम विदायगी व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल विशेष तौर पहुंचेगे, वहीं देश के विभिन्न राज्यों से राजनेता व समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी हस्तियाँ चौटाला परिवार के सम्मानीय बुजुर्ग नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचेंगे


वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी ने बताया कि गमगीन अवसर पर अपने महबूब नेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर परिवार के खेतो में हल चला कर पार्किंग व्हिक्लों के लिए स्थान बनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment