16 July 2015

लंबी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की भर्ती मुहिम में बड़े स्तर पर घपलेबाजी

-युवा कांग्रेस का कारनामा : लंबी गांवों की गली मुहल्लों और ढाणियों को बनाया पंचायत
-82 पंचायतों वाले में लंबी विधानससभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के खाते मेें 106 पंचायतें
 -61 वोटों वाले रास्ता दियोण खेड़ा में से 470 मैंबर किऐ भर्ती -

                                                          इकबाल सिंह शांत
लंबी : मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गृह क्षेत्र लंबी में विरोधी पार्टी युवा कांग्रेस की भर्ती मुहिम में बड़े स्तर पर घपलेबाजी और फर्जीवाड़ा सामने आया है। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की वैबसाईट www.iyc.in अनुसार लंबी विधानसभा क्षेत्र में 106 पंचायतों हैं, जबकि पंजाब पंचायत और विकास विभाग के अनुसार लंबी विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 82 पंचायतें और 70 गांव हैं। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा साधारण कार्यकर्तायों को संगठन में आगे लाने की कोशिशों को ठेंगा दिखाते हुऐ संगठनात्मक ढांचे पर कब्जाने की
कोशिशों के अंतर्गत विभिन्न गांवों के गली-मुहल्लों और ढाणियों को पंचायत के रूप में दिखाया गया है। जिनके अनुसार ढाणाी मोघी वालों की, नया, राऐका, कुतियां हरिजन बस्ती, भाई का पत्ती, काबिल राम का वेहडा, ढाणी व कालोनी, ढाणियांं, ढाणी एडवोकेट, ढाणी बरकी वाला, चक्की अजैब सिंह, बलराज सिंह वाली गली ढाणियां, बाजीगर ढाणी, ढाणी कोरीया और कित्ते आदि लंबी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतें हैं। इस फर्जीवाड़े के तहत पड़ोसी राज्य हरियाणा के गांव लोहगढ (कोड नंबर 083064) को भी लंबी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत के तौर पर दर्ज किया है। इसके इलावा निकटवर्ती विधानसभा क्षेत्र बल्लूआना के गांव बहादर खेड़ा और विधानसभा क्षेत्र बठिंडा देहाती के गांव राऐके कलां को लंबी हलके का हिस्सा बना दिया गया है।
        राजनैतिक पक्ष से लंबी जैसे अहम विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की भर्ती में सामने आये घपले के चलते पंजाब के अन्य क्षेत्रों इस से बड़े घपले सामने आने की संभावनाऐं बन गई हैं। यूथ कांग्रेस के सूत्रों अनुसार जागीरदार और स्थापित नेताओं के नौनिहालों द्वारा राजनीतिक सितारे बनने के लिए पैसो के बलबूते पर इस तरह कथित फर्जी मैंबरशिप के सहारे उंचे पद हासिल किऐ जाते रहे हैं। 
        उल्लेखनीय है कि इस मामलेे में गहन पड़ताल से सामने आया है कि अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की वैबसाईट पर दिखाईं फर्जी पंचायतें, पंजाब चुनाव कमिशन की चुनाव सूचियों में लंबी हलके के विभिन्न चुनाव बूथों के सैक्शनों (क्षेत्र )के नाम हैं। जिनको पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में फर्जीवाड़े के अंतर्गत पंचायतों का रूप दे दिया गया। जिनमें बड़े स्तर पर जाली भर्ती की गई है। युवा कांग्रेस के नेताओं का  आरोप है कि अकाली दल के लोगों की मिलीभुगत के चलते लंबी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस को खोखला और उसके संगठनात्मक ढांचे पर कब्जा करने की कोशिशों के चलते यह सारा फर्जीवाड़ा और घपलेबाज़ी की गई है। यूथ कांग्रेस की सूची में दर्ज फर्जी पंचायतें रास्ता दियोण खेड़ा में 470 सदस्य, ढाणी मोघी वालों की में 40, नया में 4, कुतियां में 1, हरिजन बस्ती में 35, काबिल राम का वेहडा में 23, ढाणी एंड कालोनी में 31, तक्खाखेड़ा में 3, ढाणियां में 24, बहादुरखेड़ा में 37, ढाणी ऐडवोकेट में 22, ढाणी बरकी वाला में 41, चक्की अजैब सिंह में 90, बाजीगर ढाणी में 40, ढाणी कोरीयां में 38, कित्ते में 34, बलराज सिंह गली ढाणियां में 38, भाई का पत्ती में 36 नऐ सदस्य भर्ती किऐ गऐ हैं। जबकि निकटवर्ती डबवाली हलके के गांव लोहगढ़ में 40 और बल्लूआना हलके गांव बहादरखेड़ा में 37 सदस्य दिखाऐ गऐं हैं। इसके के अतिरिक्त अंग्रेज़ी के शब्दों में फेर-बदल करके गांव फुल्लूखेड़ा की दो सूचियां तैयार की गई हैं और इसी तरह तप्पाखेड़ा और तक्खाखेड़ा नाम की दो विभिन्न पंचायत बना दीं गई हैं। जबकि सूची में पंचायत गांव किल्यांवाली का वजूद मिटा दिया गया है ।
        तथ्य बोलते हैं कि संगठनाम्तक पदों पर कब्जे के लिऐ युवा कांग्रेस की भर्ती में लंबी विधानसभा क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर घपलेबाज़ी हुई है कि सारी धोखाधडीयां फीको पड़ जातीं हैं। युवा कांग्रेस की सूची में पंचायत के तौर पर दिखाया रास्ता दियोणखेड़ा वास्तव में गांव कंगनखेड़ा का भारतीय चुनाच कमीशन के बूथ नंबर 48 की सूचि में सैक्शन 13 है। इसमें भारतीय चुनाव कमीशन की सूची मुताबिक वोट नंबर 844 से 905 तक सिफऱ् 61 वोटों हैं। जबकि युवा कांग्रेस भर्ती मुहिम के फर्जीवाड़े के अंतर्गत पंचायत रास्ता दियोणखेड़ा में 470 नौजवानों की भर्ती दिखाई गई है। इस घपलेबाजी के बारे युवा कांग्रेस के एक नेता द्वारा ईमेल द्वारा युवा कांग्रेस के उच्च चुनाव आधिकारियों को सूचित किऐ जाने पर युवा कांग्रेस की वैबसाईट पर पंचायत रास्ता दियोणखेड़ा को उसने साथ लगते गांव दियोणखेड़ा के लिंक में शामिल करके खानापूर्ति कर दी गई। जब कि दूसरी तरफ गांव कंगनखेड़ा में गुरूद्वारे में स्पीकर पर घोषणा के बावजूद सतापक्ष अकाली दल के मैंबरशिप कैंप में 189 नौजवान की भर्ती हुई। 
 
लंबी विधानसभा क्षेत्र के गांव कोलियांवाली में बूथ नंबर 45 के सैक्शन 4 के तहत  ढाणाी मोघियां वाली की को अलग ग्राम पंचायत (गांव) दर्शा दिया गया है। जिस में 40 युवको की भर्ती दिखाई गई है। उल्लेखनीय है कि गांव कोलियांवाली, अकाली दल के जिला अध्यक्ष दियाल सिंह कोलियांवाली का गृह गांव है। जहां के चुनाव बूथ नंबर 45 पर गत लोकसभा मतदान के दौरान कांग्रेस -पी.पी.पी को पुरुष पोलिंग एजेंट नहीं मिला था। उस समय मजबूरन चुनाव बूथ 45 पर औरत कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वर्ण कौर को पोलिंग ऐजंट बनाया गया था। चुनाव बूथ पर एकतरफा कार्यवाही देख कर स्वर्ण कौर ने मौके पर काफी विरोध भी जताया था परन्तु बाद में पोलिंग ऐजंट की ड्यूटी त्याग कर घर चली गई थी। ऐसे में गांव कोलियांवाली में 40 युवको के युवा कांग्रेस के साथ जुडऩे की बात गले से नीचे नहीं उतरती। फजऱ्ी पंचायतों वाले गांवों के युवा कांग्रेस की भती्र में दर्ज बहुत से सदस्यों और उनके पिताओं के नाम चुनाव कमीशन की वोटर सूची में गहराई के ढूंढने पर भी कहीं नहीं मिले।
        इस फर्जीवाड़े के साथ यहां कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकतांत्रिक ढंग से युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर जोडऩे की कोशिशों को गहरा धक्का लग है, वहीं मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल के गृह हलके लंबी में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में ऐसा फर्जीवाड़ा पंजाब में कांग्रेस के युवा विंग के दामन पर काले धब्बे की तरह है। इस समूचे फर्जीवाड़े व घपले के बारे में पंजाब युवा कांग्रेस के जिला प्रतिनिधि तेजपाल सिंह टोजी लंबी का कहना है कि लंबी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस पर काबिज़ होने के लिए उतावले चंद नेताओं ने युवा कांग्रेस द्वारा नियुक्त संगठनात्मक के लिए नियुक्त आधिकारियों की मिलीभुगत से उक्त कारगुज़ारी को अंजाम दिया गया है। टोजी लंबी ने कहा कि युवा कांग्रेस भर्ती की सूचियों खंगालने पर उस में से 40 प्रतिशत सदस्य फर्जी हैं और 20 प्रतिशत अकाली दल से सम्बन्धित लोग हैं, जिनके नाम कुछ युवाओं नेताओं ने अपने पक्ष में वोटों डलवाने के लिऐ शामिल किये हैं। युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र लंबी के मौजूदा अध्यक्ष जगविन्दर सिंह काला भीटीवाला ने भी कहा कि युवा कांग्रेस की भर्ती मुहिम में कुछ नेताओं ने अकाली वर्करों से भरपूर सहयोग लिया है। भीटीवाला ने कहा कि यदि जांच की जाये तो काफी गांवों में युवा कांग्रेस और युवा अकाली दल की सदस्य सूचियों में सदस्यों के नाम लगभग एक ही जैसे होंगे। युवा कांग्रेस नेता लाली करमगढ़ ने कहा कि एक साजिश के अंतर्गत उनके द्वारा तरफ भरे गऐं सदस्यता फार्मों को अलग-अलग में बना दिया गया। इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस नेता नवजोत सिंह बराड़, गुरकीरत सिंह और हरप्रीत सिंह करमगढ़ ने कहा कि बहुत से टकसाली युवा कार्यकर्तायों के फार्म भरने के बावजूद वोटें नहीं बनी। उन्होने कहा लंबी विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया को रद्द करके जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो।  -98148-26100 / 93178-26100


                                                        लोकतांत्रिक पक्ष से अपहिज युवा कांग्रेस
संगठनात्मक तौर पर लोकतांत्रिक होने के रास्ते पड़ी युवा कांग्रेस अभी तक लोकतांत्रिक पक्ष से अपहिज ही है। विधानसभा क्षेत्र लंबी में सामने आए घपले में मनमर्जी की फर्जी पंचायतों से युवा कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। राजनैतिक नुकताकारों के अनुसार युवा कांग्रेस को अपनी भर्ती मुहिम से भारतीय चुनाव कमिशन की सूचियां के मुताबिक और आधार कार्ड के साथ जोड़ कर पंचायतों, गांव, कस्बे और शहरों को दर्ज करना चाहिए ताकि घपलेबाज़ी की गुंजाईश बाकी न रहे। 


No comments:

Post a Comment