08 April 2021

किसानों के सिर एक ओर हथौड़ा: इफ़को ने डीएपी की कीमत 12 सौ से बढ़ा कर की 19 सौ रुपए




* करीब डेढ़ गुना वृद्धि करके कीमतों को आसमान पर चढाया

* कीमतों में इजाफा किसान हितों पर सरेआम डाका: झंडा सिंह जेठूके


इकबाल सिंह शांत/बुलंद सोच ब्यूरो

डबवाली/नई दिल्ली: खेती कानूनों के ख़िलाफ़ दिल्ली की हदों पर डटे बैठे लाखों किसानों पर केंद्र सरकार नित्य-प्रति गुस्से पर गुस्सा निकाल रही है। कृषि जगत पर आज नया आर्थिक हथौड़ा मारते केंद्र सरकार के अर्ध सरकारी संस्था इफ़के ने डी.ए.पी खाद की कीमतों में करीब डेढ़ गुना से ज्यादा इजाफा कर दिया है। अब नये रेट लागू होने से इफ़को की डी.ए.पी खाद प्रति 50 किलो बैग 1900 रुपए में मुहैया होगी, यह बैग पहले 1200 रुपए में मिलता था। इफ़को के मार्केटिंग डायरैक्टर योगेंद्र कुमार के हस्ताक्षर के तहत पत्र नंबर ऐमकेसीयो/एमएस /2021 -22 कल 7 अप्रैल 2021 को जारी हुआ है। जिसमे बढ़ी हुई नयी दरें 1अप्रैल 2021 से ही लागू कर दीं गई हैं। पंजाब की सहकारी सभाओं में इफ़को की डी.ए.पी. 25 प्रतिशत स्पलाई होती है। कृषि के साथ जुड़े सूत्रों अनुसार कुछ फर्टिलाइजर कंपनियों ने फरवरी महीनो में डी.ए.पी. की नयी दरों 13 -14 सौ रुपए एम.आर.पी पर माल मार्केट भेज दिया था, परंतु अब इफ़को ने कीमतों के वृद्धि में सारी हदें पार कर दी हैं।

इफ़को सूत्र बढ़ी कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे माल कि कीमतों में वृद्धि को जुम्मेवार बता रहे हैं। इफ़को की बढ़ी दरों में खाद के दूसरे उत्पाद ऐन.पी.के 10 -26 -26 के 50 किलो बैग का नया रेट 1775 रुपए, ऐन.पी.के 12 -32 -16 का रेट 1800 रुपए, ऐन.पी 20 -20 -0-13 का रेट 1350 रुपए और ऐन.पी.के 15 -15 -15 का नया रेट 1500 तय किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि किसानों पर डी.ए.पी. दरों पर वृद्धि की अकेली मार नहीं पड़ी है। सरकार ने नरमे के बीटी बीजों की कीमत भी प्रति पैक्ट 767 रुपये कर दी है। पिछले बरस इसकी कीमत 730 रुपए थी। इस वृद्धि के साथ बीटी बीजों कि कीमत में 37 रुपए का इजाफा हो गया है। ऐसे हालात खेती सेक्टर की नींव हिलाने के लिये सरकारी साजिशों को स्पष्ट कर रहें हैं। पत्र में किसानों को डी.ए.पी पर सब्सिडी बारे भी कोई ज़िक्र नहीं है। इस बड़ी वृद्धि से किसानों में हाहाकार मचने के आसार हैं। किसान संगठनों ने विरोध भरी प्रतिक्रियायें दर्ज करवाई हैं। 


इफ़को के ज़िला चीफ़ मैनेजर हरमेल सिंह सिद्धू ने बढ़ी दरों की पुष्टि करते कहा कि इफ्को प्रबंधन द्वरा पत्र जारी हुआ है। जिससे अब डी.ए.पी. की कीमत 
19 सौ रुपए प्रति 50 किलो थैला हो गई है।

भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगाराहां के वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके ने डी.ए.पी में भारी वृद्धि को किसानों हितों पर सरेआम डाका बताते कहा कि सरकार लुटेरों के साथ मिल गई है। उन्होंने कहा कि किसानों का मनोबल गिराने की यह सरकारी साजिशें कभी कामयाब नहीं होंगी, बल्कि इससे किसान संघर्ष ओर मज़बूत हो रहा है। मोबाईल 93178-26100